अविश्वसनीय, अद्भुत और रोमाँचक: अंतरिक्ष

Posts Tagged ‘Spermassive Black Hole’

ब्रह्माण्ड की गहराईयों मे श्याम विवर द्वारा एक तारे की हत्या

In अंतरिक्ष, तारे on मई 3, 2012 at 7:00 पूर्वाह्न

खगोल वैज्ञानिको ने अंतरिक्ष मे एक नृशंष हत्या का नजारा देखा है, एक तारा अनजाने मे एक महाकाय श्याम विवर (Supermassive Black Hole) के पास फटकने की गलती कर बैठा। इस गलती की सजा के फलस्वरुप उस महाकाय दानव ने उस तारे को चीर कर निगल लीया।

तारे की हत्या के प्रमाण

तारे की हत्या के प्रमाण

इन चित्रो मे आप इस घटना के पहले की स्थिति बायें तथा पश्चात दायें देख सकते है। उपर की पंक्ति के चित्र गैलेक्स(GALEX) उपग्रह से लिये गये हैं, जो अंतरिक्ष की तस्वीरें पराबैंगनी किरणो(Ultraviolet) मे लेता है। दूसरी पंक्ति के चित्र हवाई द्विप स्थित शक्तिशाली दूरबीन से लिये गये हैं।

इस तारे की मृत्यु के चित्र हमे जून 2010 मे प्राप्त हुये। यह घटना एक दूरस्थ आकाशगंगा के मध्य हुयी है जोकि हमसे 2.7 अरब प्रकाशवर्ष दूर है। इस आकाशगंगा के मध्य एक महाकाय श्याम विवर है जिसका द्रव्यमान करोड़ो सूर्यों के द्रव्यमान के तुल्य है। हमारी आकाशगंगा ’मंदाकिनी’ के मध्य भी इसी श्याम विवर के जैसा एक श्याम विवर है। इस घटना मे मृतक तारा श्याम विवर की दिर्घवृत्तीय(elliptical ) कक्षा मे था। लाखों अरबो वर्षो मे यह दारा एक लाल दानव के रूप मे अपनी मत्यु के समीप पहुंच रहा था, साथ ही समय के साथ इसकी कक्षा छोटी होते गयी और यह श्याम विवर के समीप आ पहुंचा। श्याम विवर के गुरुत्व ने इस तारे को चीर कर निगल लिया।

चित्र मे दिखायी दे रही चमक, इस तारे के पदार्थ के इस श्याम विवर के एक स्पायरल के रूप मे परिक्रमा करते हुये निगले जाने के समय उत्पन्न हुयी है। इस प्रक्रिया मे खगोलिय पदार्थ किसी तारे द्वारा निगले जाने से पहले श्याम विवर के चारों ओर एक चपटी तश्तरी बनाता है, यह तश्तरी अत्याधिक गर्म हो जाती है और अत्याधिक ऊर्जा वाली गामा किरण, एक्स किरण और पराबैंगनी किरणे उत्सर्जित करती है। यह चमक इस घटना के पहले से 350 गुणा ज्यादा तेज थी। इस घटना मे इस तारे का कुछ पदार्थ भी अंतरिक्ष मे फेंका गया।

इस घटना का एनीमेशन निचे दिये गये वीडियो मे देखा जा सकता है।

इस घटना मे उत्सर्जित पदार्थ मुख्यतः हिलीयम है, जोकि यह दर्शाता है कि यह तारा वृद्ध था; तारे अपनी उम्र के साथ हायड्रोजन को जलाकर हिलीयम बनाते है।

इस तरह की घटनायें दुर्लभ हैं तथा किसी आकाशगंगा मे लगभग 100,000 वर्षो मे एक बार होती है। हमारे वैज्ञानिक लगभग 100,000 आकाशगंगाओं पर नजरे टिकाये हुये है जिससे हर वर्ष मे एक बार इस घटना के होने कि संभावना होती है।

2011 मे स्विफ्ट ने एक ऐसी ही घटना देखी थी। स्विफ्ट इस तरह की घटनाओं को दर्ज करने के लिये बेहतर है क्योंकि उसकी गति अच्छी है।

खगोलशास्त्रियों के लिये यह घटना सामान्य है लेकिन मृत्यु कितनी भयानक हो सकती है!

’मंदाकिनी’ आकाशगंगा केन्द्र के दैत्य को जागृत करने जा रहा है एक गैसीय बादल !

In आकाशगंगा on दिसम्बर 16, 2011 at 3:38 पूर्वाह्न

श्याम वीवर के समीप गैसीय बादल की कल्पना। सभी तारे एक अदृश्य श्याम वीवर की परिक्रमा कर रहे हैं।

श्याम वीवर के समीप गैसीय बादल की कल्पना। सभी तारे एक अदृश्य श्याम वीवर की परिक्रमा कर रहे हैं।

हमारी आकाशगंगा ’मंदाकिनी’ के केन्द्र मे स्थित महाकाय श्याम वीवर (Spermassive Black Hole) सामान्यतः एक सोते हुये दैत्य की तरह है। लेकिन यह दैत्य अपनी निद्रा से जागने जा रहा है। पृथ्वी से कई गुणा बड़ा एक गैसीय बादल इस श्याम वीवर की ओर 50 लाख मील/घंटे की गति से इसकी ओर बढ़ रहा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि वे पहली बार एक बादल के बिखरने और ब्लैक होल में समाने का नज़ारा देख सकेंगे। उनका कहना है कि इस ब्लैक होल का आकार चार करोड़ किलोमीटर है और इसमें बादल को समाने में दो वर्ष से भी कम समय लगेगा। इन दोनो के टकराने से विकिरणो का एक महाविस्फोट होगा जो हमे श्याम वीवर को समझने के लिये जानकारी प्रदान करेगा।

युरोपीयन अंतरिक्ष सस्थांन(ESO) की दूरबीनो से इस गैसीय बादल को देखा गया है। अपने 20 वर्ष लंबे कार्यक्रम के अंतर्गत मैक्स प्लैंक इन्स्टीट्युट आफ एक्स्ट्राटेरेस्ट्रीयल फिजीक्स के खगोलशास्त्री युरोपीयन वेधशाला की दूरबीनो से हमारी आकाशगंगा के केन्द्र मे स्थित महाकाय श्याम वीवर की परिक्रमा करते तारो का निरीक्षण रहे है। उन्होने इस अध्ययन के दौरान इस बादल को श्याम वीवर की ओर बढ़ते देखा।

यह गैस का बादल श्याम वीवर के घटना क्षितीज(Event Horizon) से केवल 40 अरब किमी(36 प्रकाश घंटे) दूरी से गुजरेगा जोकि एक नजदीकी घटना है। इस दूरी पर वह श्याम वीवर के गुरुत्वाकर्षण की चपेट मे आ जायेगा। इस दूरी पर आने पर यह बादल समीप के अत्यंत उष्ण तारो से उत्सर्जित पराबैगनी विकिरण से चमकने लगेगा।

जैसे जैसे यह बादल महाभूखे दैत्य श्याम वीवर के समीप पहुंचेगा, बाह्य दबाव इस बादल को संपिड़ित करेगा। उसी समय सूर्य से 40 लाख गुणा भारी श्याम वीवर का महाशक्तिशाली गुरुत्विय आकर्षण इसकी गति को त्वरण देगा और यह बादल अपनी कक्षा से विचलीत होकर श्याम वीवर की ओर बड़ेगा।

इस बादल के सीरे अभी से ही टूटना शुरू हो गये है और कुछ ही वर्षो मे पूरी तरह टूट जायेंगे। बादल मे इस बिखराव के लक्षण वैज्ञानिको ने 2008 से 2011 के मध्य मे देखें है।

2008 से 2011 के मध्य गैसीय बादल की श्याम वीवर ओर बढ़ने के चित्र

2008 से 2011 के मध्य गैसीय बादल की श्याम वीवर ओर बढ़ने के चित्र

2013 तक इस गैसीय बादल का पदार्थ श्याम वीवर के समीप पहुंचने के साथ अत्यंत गर्म हो जायेगा और एक्स किरणो(X ray) का उत्सर्जन प्रारंभ कर देगा। वर्तमान मे श्याम वीवर के घटना क्षितिज के पास बहुत कम पदार्थ है , श्याम वीवर का यह नया शिकार इस भूखे दानव को अगले कुछ वर्षो तक भोजन प्रदान करेगा।

खगोलशास्त्रीयों के लिये अगले कुछ वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहेंगे क्योंकि यह घटना श्याम वीवर से संबधित बहुत सी नयी जानकारी पर प्रकाश डालेगी।

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 109 other followers