अविश्वसनीय, अद्भुत और रोमाँचक: अंतरिक्ष

Posts Tagged ‘Other Side of moon’

चंद्रमा का दूसरा पहलू

In अंतरिक्ष on अप्रैल 19, 2011 at 7:10 पूर्वाह्न

चंद्रमा का दूसरा पहलू

चंद्रमा का दूसरा पहलू

ये कौनसे ग्रह/उपग्रह का चित्र है ? चंद्रमा !
लेकिन यह तो चंद्रमा के जाने पहचाने चेहरे से अलग है!

यह हमारा अपना चंद्रमा ही है! यह हमे ना दिखायी देने वाला चंद्रमा का दूसरा भाग है। चंद्रमा पृथ्वी से ज्वारीय बंध से इस तरह बंधा हुआ है कि उसके अपने अक्ष पर घुर्णन काल उसके पृथ्वी के परिक्रमा काल के बराबर है। जिससे उसका केवल एक ही भाग पृथ्वी से दिखायी देता है।
चंद्रमा के पृथ्वी की ओर की सतह पर बड़े बड़े क्रेटर है जो हमे विशाल धब्बो के रूप मे दिखायी देते है। चंद्रमा के दूसरे भाग पर बड़े क्रेटर आश्चर्यजनक रूप से कम है। शायद चंद्रमा की यह सतह पृथ्वी की ओर की सतह से ज्यादा कठोर है।

यदि चंद्रमा की यह सतह हमारी ओर होती तो कवि क्या कहते ?

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 109 other followers