अविश्वसनीय, अद्भुत और रोमाँचक: अंतरिक्ष

श्वेत श्याम उपग्रह

In ग्रह, सौरमण्डल on जनवरी 25, 2012 at 4:17 पूर्वाह्न
शनि का श्वेत श्याम चंद्रमा : आऐपिटस

शनि का श्वेत श्याम चंद्रमा : आऐपिटस

यह विचित्र आकाशीय पिंड कैसा है ? इस विचित्र पिंड का कुछ भाग कोयले के जैसा गहरा है जबकि शेष भाग बर्फ के जैसे चमकीला है। यह शनि का चंद्रमा आऐपिटस है। इसके गहरे रंग के भाग की संरचना अज्ञात है लेकिन अवरक्त वर्णक्रम की जांच से माना जाता है कि यह कार्बन के ही कीसी गहरे प्रकार से बना है। आऐपिटस के विषुवत पर एक असाधारण पर्वत श्रेणी है जो इस चंद्रमा को अखरोट के जैसे बनाती है। यह चित्र अमरीकी अंतरिक्षयान कासीनी से 2007 मे लिया है जब कासीनी आऐपिटस से 75,000 किमी दूरी पर था। चित्र मे दिखायी दे रहे विशाल क्रेटर का व्यास 450 किमी है और ऐसा प्रतित होता है कि इसने एक समान आकार के पुराने क्रेटर को ढंका हुआ है। गहरे रंग के पदार्थ ने इसके पूर्वी क्षेत्रो मे समान रूप से पर्वतो और क्रेटरो को से ढंका हुआ है। इस गहरे रंग के पदार्थ की मोटाई लगभग 1 मीटर से कम है।

इस लेख पर आपकी राय:

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 48 other followers