अविश्वसनीय, अद्भुत और रोमाँचक: अंतरिक्ष

सौर मंडल की सबसे बड़ी सूर्य घड़ी

In ग्रह, सौरमण्डल on अक्टूबर 18, 2011 at 5:07 पूर्वाह्न

सौर मंडल की सबसे बड़ी सूर्य घड़ी(पूर्णाकार छवि के लिए चित्र पर क्लिक करें)

सौर मंडल की सबसे बड़ी सूर्य घड़ी(पूर्णाकार छवि के लिए चित्र पर क्लिक करें)

शनि के वलय हमारे सौर मंडल मे सबसे बड़ी सूर्य घड़ी का निर्माण करते है। लेकिन ये सूर्यघड़ी शनि के मौसम की ही जानकारी देते है, शनि के दिन के समय की नही। 2009 मे जब शनि अपने विषुव पर था, इन वलयो की छाया लुप्त हो गयी थी क्योंकि इन वलयो का प्रतल सूर्य की एकदम सीध मे था। (यह कुछ वैसे ही है जैसे 21 मार्च या 23 सितंबर दोपहर 12 बजे पृथ्वी की विषुवत रेखा पर खड़े व्यक्ति की छाया उसके पैरो के निचे बनेगी।)

2009 के पश्चात जैसे ही शनि सूर्य की कक्षा मे आगे बढ़ा, वलयो की छाया चौड़ी होते गयी और दक्षिण की ओर बढ़ते गयी। शनि के वलयो की छाया पृथ्वी से दिखायी नही देती क्योंकि हमारी सूर्य की ओर स्थिति के कारण ये शनि वलयो के पिछे छुप जाती है। प्रस्तुत तस्वीर कासीनी अंतरिक्षयान से ली गयी है जो वर्तमान मे शनि की परिक्रमा कर रहा है। इस चित्र मे वलय एक खड़ी रेखा के जैसे दिखायी दे रहे है। सूर्य इस चित्र मे उपर दायें कोने की ओर है जिससे शनि के दक्षिण मे ये जटिल छायायें बन रही है। कासीनी 2004 से शनि की परिक्रमा कर रहा है और उसके शनि की कक्षा मे 2017 तक इन छायाओं की अधिकतम लम्बाई के बनने तक रहने की आशा है।

About these ads
  1. प्रकृति में सुंदरता भरी पड़ी है। चाहे हम विश्व के किसी क्षेत्र को देख लें।

  2. achha hai atti sounder hai…best m best hai.

  3. your website is too good thanks

  4. HUM KHUSHNASEEB HAIN KI HUMEN JEEWAN MILA HAI IS SUNDAR SANSAR KO DEKHNE KE LIYE.

इस लेख पर आपकी राय:

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 109 other followers

%d bloggers like this: