अविश्वसनीय, अद्भुत और रोमाँचक: अंतरिक्ष

4 अक्तूबर 1957 : ‘स्पुतनिक’ का प्रक्षेपण

In अंतरिक्ष, अंतरिक्ष यान, पृथ्वी on अक्टूबर 4, 2011 at 7:35 पूर्वाह्न

स्पुतनिक की प्रतिकृति

स्पुतनिक की प्रतिकृति

चार अक्तूबर का दिन मानव के अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास मे एक स्वर्णिम पृष्ठ है। इसी दिन चार अक्तूबर 1957 को पृथ्वी की सतह से पहली मानव-निर्मित वस्तु – रूसी उपग्रह ‘स्पुतनिक‘ अंतरिक्ष में छोड़ा गया। रूसी समाचार एजंसी, ‘टास’ के मुताबिक़ उपग्रह का वज़न क़रीब 84 किलोग्राम था और इसे पृथ्वी की निचली कक्षा मे स्थापित किया गया था।

पृथ्वी की कक्षा मे स्पुतनिक (चित्रकार की कल्पना पर आधारित)

पृथ्वी की कक्षा मे स्पुतनिक (चित्रकार की कल्पना पर आधारित)

यह मानव का पहला तकनिकी अंतरिक्ष अभियान था लेकिन इस अभियान ने उपरी वातावरण की परतों के घनत्व की गणना की। इसने वातावरण के आयनोस्फियर मे रेडीयो संकेतो के वितरण के आंकड़े जमा किये। इस उपग्रह मे उच्च दबाव मे भरी नायट्रोजन गैस से किसी उल्का की जांच का प्रथम अवसर प्रदान किया था। यदि उल्का द्वारा इस उपग्रह की टक्कर होती तो यान मे हुये छेद से हुये तापमान मे आये अंतर को पृथ्वी तक भेजा जा सकता था।

स्पुतनिक‘ को कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष प्रक्षेपण केन्द्र से प्रक्षेपित किया गया था। इस उपग्रह ने 29000 किमी/प्रति घंटा की गति से यात्रा की थी, तथा पृथ्वी की एक परिक्रमा के लिए 96.2 मिनिट लिये थे। इस उपग्रह ने 20.005 तथा 40.002 मेगा हर्टज पर रेडीयो संकेत भेजे थे जिन्हे सारे विश्व मे शौकिया रेडीयो आपरेटरो ने भी प्राप्त किया था। पश्चिमी देशों के वैज्ञानिकों ने भी इन रेडियो तरंगों पर शोध किया। इस उपग्रह से संकेत बैटरी के समाप्त होने तक 22 दिनो तक(26 अक्टूबर 1957) प्राप्त होते रहे। ‘स्पुतनिक’ 4 जनवरी 1958 पृथ्वी के वातावरण मे गीर कर जल गया, तब तक इसने 600 लाख किमी की यात्रा कर ली थी और अपनी कक्षा मे 3 महीने रहा था।

नवंबर 1957 में रूस ने ‘स्पुतनिक-2‘ को अंतरिक्ष में भेजा। इस उपग्रह में एक कुत्ते, ‘लाइका‘, को भी भेजा गया ताकि इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। रूस और अमरीका, दोनों ने ही वर्ष 1957 में उपग्रह भेजने की योजना बनाई थी लेकिन अमरीका फरवरी 1958 में ही ये कर पाया। लेकिन अंतरिक्ष की खोज के अभियान में रूस अमरीका से आगे ही रहा। वर्ष 1961 में रूस ने विश्व के पहले व्यक्ति, अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन को अंतरिक्ष में भेजा।

About these ads

इस लेख पर आपकी राय:

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 109 other followers

%d bloggers like this: