इन्द्रजाल पर हिन्दी मे विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रम्हाण्ड पर लेखो का अभाव है। यह चिठ्ठा इस कमी को पुरी करने का एक प्रयास है !
यह चिठठा विज्ञान विश्व के सहयोगी चिठ्ठे के रुप मे अपनी उपस्थिती दर्शायेगा ! विज्ञान विश्व पर वैज्ञानिक लेखो के लिये समर्पित है, वहीं यह चिठठा विस्मयकारी ब्रम्हांड की तस्वीरो के लिये है। मेरा प्रयास रहेगा कि मै हर दिन एक नयी तस्वीर के साथ उपस्थित रहुं!
हर तस्वीर के साथ प्रयास रहेगा कि मै उसका हिन्दी मे एक छोटा सा विवरण भी प्रदान कर सकुं।
इस चिठ्ठे मे भी मै मौलिकता का दावा नही करता हूं, अधिकतर तस्वीरे नासा द्वारा इन्द्रजाल पर प्रकाशीत तस्वीरे होंगी !